रेवांचल टाइम्स जिले में आज बालाघाट मैंगनीज ओर इंडिया लिमिटेड (मायल) उकवा द्वारा मैंगनीज खनन के साथ ही अपने सामाजिक दायित्वों का भी निर्वहन किया जा रहा है। इसी कड़ी में मायल उकवा के अधिकारियों द्वारा ग्राम उकवा के आंगनवाड़ी केन्द्रों के अति कम वजन के 08 बच्चों की सेहत में सुधार के लिए पोषण आहार सामग्री प्रदाय की गई है। मायल के अधिकारियों द्वारा आंगनवाड़ी केन्द्र प्रेमनगर के बालक चिराग, उकवा बस्ती आंगनवाड़ी केन्द्र की वैष्णवी व आहान, उकवा कैंप आंगनवाड़ी केन्द्र के लक्ष्य, तरूण व अंश एवं अन्य आंगनवाड़ी केन्द्र की बालिका सारंगी व कीर्ति के लिए उनके माता-पिता को पोषण आहार सामग्री प्रदाय की गई है। पोषण आहार सामग्री में एक महीना का राशन ल दी गई कि वे अपने बच्चों के आहार एवं स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें।
रेवांचल टाइम्स बालाघाट से खेमराज बनाफरे की रिपोर्ट

No comments:
Post a Comment